Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए 

विदेशों को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाला ट्रैक्टर ब्रांड सोनालिका ट्रैक्टर्स वर्तमान में भारत में नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड है। यह देश में तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता होने के साथ-साथ दुनिया भर के शीर्ष 5 ट्रैक्टर निर्माताओं में गर्व से खड़ा है। 

कंपनी अनुकूलित ट्रैक्टर और उपकरण बनाती है जो क्षेत्र के साथ-साथ किसानों की अनुप्रयोग केंद्रित आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किए जाते हैं। सोनालिका कंपनी 20 hp से 120 hp तक के ट्रैक्टर का निर्माण करती है।

भारत में किसानों द्वारा सोनालिका कंपनियों के ट्रैक्टरों को बहुत पसंद किया जाता है। आज हम हमारे इस लेख में इसी कंपनी के एक ट्रैक्टर Sonalika DI 745 III Sikander ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है। यहाँ हम sonalika 745 के फीचर्स, specifications और sonalika 745 price के प्राइस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।        

sonalika 745 DI इंजन क्षमता

Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर में कंपनी ने Sonalika 745 DI ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने बड़ा इंजन दिया है जिससे ट्रैक्टर को खेती सम्बंधित उपकरण और सड़क पर ढुलाई के लिए ज्यादा पावर प्रदान करता है। 

ट्रैक्टर के इंजन की पावर की बात करे तो इस  ट्रैक्टर में आपको 50 HP श्रेणी का इंजन मिलता है। इंजन में कंपनी 3 सिलेंडर प्रदान करती है और इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3065 cc है। 

Sonalika 745 ट्रैक्टर का इंजन 1900 आरपीएम पर उत्कर्ष्ट प्रदर्शन प्रदान करता है। ट्रैक्टर के इंजन में फ्यूल इंजेक्शन के लिए BOSH कंपनी का inline पंप दिया गया है। sonalika 745 price किसानो के बजट के आधार पर निर्धारित किया गया है।    

यह भी पढ़ें: सोनालिका ट्रैक्टर्स ने 43.5% की घरेलू वृद्धि दर्ज की

Sonalika DI 745 III सिकंदर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  1. Sonalika 745  DI को विशेष रूप से किसान की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  2. ट्रैक्टर कुशल कार्यक्षमता के लिए हैवी ड्यूटी कॉन्स्टेंट मेश टाइप ट्रांसमशन के साथ और 16F+4R/12F+3R गियरबॉक्स के साथ आता है।  
  3. ट्रैक्टर में आपको  सिंगल/डुअल क्लच विकल्प दोनों देखने को मिलते है।  
  4. ये ट्रैक्टर मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ, सुविधा के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिजाइन किया गया है।
  5. sonalika 745 DI ट्रैक्टर के टायर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में (6.0 - 16) / (7.50 - 16) फ्रंट टायर साइज और - (13.6 - 28) /  (14.9 - 28) रियर टायर साइज है।                    
  6. sonalika 745 तेल में डूबे ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।   
  7. sonalika 745 DI  में 2000 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं। 
  8. अधिक लिफ्टिंग क्षमता होने से आप इस ट्रैक्टर से ढ़ुलाई जैसे कार्य भी आसानी से कर सकते है।             
  9. sonalika 745 di ट्रैक्टर के पीटीओ की पावर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 40 hp  क्षमता वाला पीटीओ कंपनी ने प्रदान किया है।  
  10. sonalika 745 ट्रैक्टर में कंपनी 2 साल यानि की 2000 घंटो की वारंटी कंपनी प्रदान करती है। 
  11. हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, वेटलैंड कल्टीवेशन, बुवाई, थ्रेशर, आलू प्लांटर, ढुलाई, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया। 
  12. अत्याधुनिक सोनालिका डीआई 745 III एक प्रौद्योगिकी चमत्कार है जो सबसे उपयुक्त है भारत की फसल और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें: इस राज्य में सुपर सीडर पर 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है

sonalika 745 price क्या है ?

sonalika 745 price की बात करे तो सोनालिका सिकंदर 745 III ट्रैक्टर की कीमत 6.95 - 7.32 लाख रुपये सीमा के तहत उपलब्ध है। कई स्थानों पर ट्रैक्टर की कीमत में थोड़ा फरक भी देखने को मिलता है|

हमारे  इस लेख में आपने Sonalika 745 DI  ट्रैक्टर के नए मॉडल  के बारे में जाना। अगर आप खेतीबाड़ी से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारी वेबसाइट मेरीखेत डॉट कॉम पर जा कर देख सकते है।